भारत को मालदीव की चीन से निकटता को लेकर सतर्क रहना चाहिए : Shashi Tharoor

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2024

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार को कहा कि भारत को मालदीव की चीन से निकटता को लेकर निश्चित रूप से सतर्क रहना चाहिए और सरकार को इससे होने वाले खतरे के बारे में अवगत होना चाहिए।

उन्होंने यहां ‘तुगलक’ पत्रिका की 54वीं वर्षगांठ पर कहा कि चीन, भारत की सीमा पर अपना प्रभाव बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद मालदीव-भारत राजनयिक विवाद का जिक्र करते हुए थरूर ने कहा, ‘‘हमें मालदीव सरकार की चीन के साथ बढ़ती निकटता पर बारीकी से नजर रखनी होगी।’’

पूर्व विदेश राज्य मंत्री थरूर ने कहा, ‘‘इस तथ्य में कोई संदेह नहीं है कि चीन हमारे सीमा क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। बिना किसी अपवाद के वह (चीन) हमारे सभी पड़ोसी देशों में तेजी से अपना प्रभाव बढ़ा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें (भारत) निश्चित रूप से सतर्क रहना चाहिए और हमारी सरकार को उन खतरों के बारे में पता होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

चंद्रशेखर का बड़ा आरोप: केरल में 10 साल से भ्रष्टाचार कर रहे विजयन

पलाश मुच्छल से शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना ने कपिल शर्मा शो में हिस्सा नहीं लिया, फैंस ने क्रिकेटर को किया मिस

पीएम मोदी का ओलंपिक सपना: 2036 में युवा लाएंगे मेडल, खेल महोत्सव बनेगा प्रतिभा का मंच

पेंटागन की चेतावनी, लद्दाख के बाद अब Arunachal Pradesh बनेगा भारत-चीन विवाद का नया केंद्र