पुलवामा हमले के बाद विश्व कप में पाकिस्तान से नहीं खेले भारत: हरभजन सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2019

नयी दिल्ली। अनुभवी आफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि भारत को पुलवामा आतंकवादी हमले के मद्देनजर आगामी विश्व कप में पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिये। हरभजन ने कहा कि भारत अगर 16 जून को मैनचेस्टर में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच गंवा भी देता है तो भी इतना मजबूत है कि विश्व कप जीत सकता है। उन्होंने चैनल से कहा कि भारत को विश्व कप में पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिये। भारतीय टीम इतनी मजबूत है कि पाकिस्तान से खेले बिना भी विश्व कप जीत सकती है।

हरभजन ने कहा कि यह कठिन समय है। हमला हुआ है, यह अविश्वसनीय है और बहुत गलत है। सरकार जरूर कड़ी कार्रवाई करेगी। जहां तक क्रिकेट का सवाल है तो मुझे नहीं लगता कि हमें उनके साथ कोई भी संबंध रखना चाहिये वरना ऐसा चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि हमें देश के साथ खड़े होना चाहिये। क्रिकेट या हाकी या किसी भी खेल में हमें उनके साथ नहीं खेलना चाहिये।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में Green Energy की नई क्रांति, CM Dhami की MSSY Scheme से 3500 युवाओं को मिला Jobs

Monsoon Driving Tips: बारिश में फॉग हटाने का सही तरीका, हर ड्राइवर को पता होनी चाहिए ये ट्रिक

DGFT का बड़ा फैसला: अब Exporters के लिए EODC पाना हुआ आसान, Physical Challan की जरूरत खत्म

Red Fort पर पहली बार गूंजेगा वंदे मातरम, जानिए क्यों 80वां Independence Day युवाओं और Innovation के नाम होगा