By अभिनय आकाश | Jan 28, 2026
यूरोप ने भारत से एक ऐसी अपील की है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है। यूरोप ने सीधे तौर पर भारत से मदद मांगी है कि वो रूस पर दबाव बनाए और यूक्रेन युद्ध को रुकवाए। मतलब जो काम अमेरिका जैसा देश नहीं कर पाया। अब उसके लिए यूरोप भारत की ओर देख रहा है। दरअसल यूरोपीय संघ की नेता काजा क्लास ने भारत में खुले मंच से यह बात कही कि इस दुनिया में यूक्रेन के लोगों से ज्यादा शांति कोई नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि यूक्रेन तो साल भर पहले ही बिना शर्त सीज फायर के लिए तैयार हो गया। लेकिन रूस रुकने का नाम नहीं ले रहा और इसी वजह से उन्होंने भारत से अपील की कि वह रूस के साथ अपने संबंधों का इस्तेमाल करें और शांति के लिए दबाव बनाए। उन्होंने माना कि यह युद्ध सिर्फ यूरोप के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए नुकसानदायक है।
ईयू नेता काजा कैलाश ने यह भी बात कही कि शांति के लिए कम से कम दो पक्षों की इच्छा जरूरी होती है। लेकिन युद्ध के लिए सिर्फ एक पक्ष काफी होता है। और फिलहाल रूस की कारवाई यही दिखा रही है। और क्योंकि रूस भारत का सबसे करीबी है तो रूस का मानना है कि यहां भारत को रूस पर दबाव बनाना चाहिए। लेकिन यहां पर भारत के नजरिए से बड़ी बात यह है कि यूरोप ने जो कुछ कहा वो दिखाता है कि आज दुनिया में भारत कहां खड़ा है और यूरोप जैसे देश अमेरिका नहीं बल्कि भारत की ओर इस युद्ध को रुकवाने के लिए देख रहे हैं।