तालिबान के साथ संबंधों पर भारत को ‘‘खुले दिमाग से सोचना’’ चाहिए : यशवंत सिन्हा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2021

नयी दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि तालिबान के साथ अपने संबंधों पर भारत को ‘‘खुले दिमाग’’ से सोचना चाहिए और सुझाव दिया कि इसे काबुल में अपना दूतावास खोलना चाहिए और राजदूत को वापस भेजना चाहिए। सिन्हा ने एक साक्षात्कार में कहा कि अफगानिस्तान के लोग भारत से बहुत प्यार करते हैं जबकि पाकिस्तान उनके बीच लोकप्रिय नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को यह नहीं सोचना चाहिए कि तालिबान ‘‘पाकिस्तान की गोद में बैठ जाएगा’’ क्योंकि हर देश अपने हित की सोचता है।

इसे भी पढ़ें: सोमनाथ में पीएम मोदी ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास, कहा- आस्था को आतंक से कुचला नहीं जा सकता

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें उनके पिछले व्यवहार को देखते हुए खारिज नहीं करना चाहिए। हमें वर्तमान और भविष्य को देखना है।’’ अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में सिन्हा विदेश मंत्री थे लेकिन वह मोदी सरकार के आलोचक हो गए और उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी। वर्तमान में वह तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि तालिबान के काबुल पर कब्जा करने के बाद भारत को दूतावास बंद करने और अपने लोगों को वहां से निकालने के बजाए इंतजार करना चाहिए था। गौरतलब है कि भारत ने बढ़ते तनाव को देखते हुए मंगलवार को अपने राजदूत रूद्रेंद्र टंडन और काबुल दूतावास के कर्मचारियों को वापस बुला लिया।

प्रमुख खबरें

गृह मंत्रालय की Demography Committee पर Congress का आरोप, एजेंडा दुर्भावनापूर्ण

कलकत्ता हाई कोर्ट से कांग्रेस को बड़ा झटका! नंदीग्राम उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हसीरानी रथ की उम्मीदवारी बरकरार!

India Win Trap Shooting Gold In Asian Games | 48 साल का सूखा खत्म! Neeru Dhanda ने एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतकर रचा नया इतिहास

Election Commission के फैसलों पर उठे सवालों वाली याचिका पर Supreme Court अगले हफ्ते करेगा सुनवाई