कठिन समय में भारत ने इंडोनेशिया के साथ दिखाई एकजुटता, भूकंप की वजह से अब तक 56 से ज्यादा लोगों की मौत

By अंकित सिंह | Nov 21, 2022

इंडोनेशिया के जावा द्वीप में सोमवार को भूकंप की वजह से कम से कम 56 लोगों की मौत हो गई है। इतना ही नहीं, इस झटके की वजह से सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं। भूकंप की वजह से इंडोनेशिया के जावा में दर्जनों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बताया जा रहा है कि जान बचाने के लिए लोगों को सड़कों और गलियों में भागना पड़ा। घटना में सैकड़ों लोग घायल हो गए क्योंकि वे ढह गईं इमारतों की चपेट में आ गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक 5.4 तीव्रता का भूकंप पश्चिम जावा प्रांत के सियांजुर क्षेत्र में आया था। इसकी गहराई 10 किलोमीटर तक थी। इंडोनेशिया में आए इस भूकंप को लेकर सभी देशों ने उसके साथ एकजुटता व्यक्त की है। भारत के विदेश मंत्री ने भी ट्वीट कर कठिन समय में इंडोनेशिया के साथ एकजुटता से खड़ा रहने की बात कही है।  

इसे भी पढ़ें: G20 Summit in Bali | इंडोनेशिया ने भारत को जी20 की अध्यक्षता सौंपी, पीएम मोदी ने कहा- ‘डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन’ हमारे युग का सबसे उल्लेखनीय बदलाव

इंडोनेशिया की आबादी 27 करोड़ से अधिक है और यह भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट तथा सुनामी से अक्सर प्रभावित होता रहता है। इस साल फरवरी में, पश्चिम सुमात्रा प्रांत में 6.2 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई थी और 460 से अधिक घायल हो हुए थे। जनवरी 2021 में, पश्चिम सुलावेसी प्रांत में 6.2 तीव्रता के भूकंप से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 6,500 लोग घायल हो गए थे। 2004 में हिंद महासागर में आए एक शक्तिशाली भूकंप और सुनामी ने एक दर्जन देशों में लगभग 2,30,000 लोगों की जान ली थी, जिनमें से अधिकांश इंडोनेशिया में थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर