भारतीय फुटबॉल का फीफा रैंकिंग में हुआ 2 स्थानों का नुकसान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम गुरुवार को जारी नवीनतम फीफा रैकिंग में दो स्थान के नुकसान से 106वें पायदान पर खिसक गई। इस महीने फीफा विश्व कप क्वालीफायर में खराब रैकिंग वाली बांग्लादेश की टीम के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेलने के बाद भारत की रैंकिंग में गिरावट आई है। सितंबर में एशियाई चैंपियनशिप कतर के खिलाफ भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल रहित ड्रा खेला था लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ इस प्रदर्शन को दोहराने में सफल रहा।

बांग्लादेश को इस ड्रा से फायदा हुआ है और वह तीन स्थान के फायदे से 184वें स्थान पर पहुंच गया है। बेल्जियम की टीम शीर्ष पर बरकरार है जबकि उसके बाद फ्रांस और ब्राजील का नंबर आता है। शीर्ष 10 में उरुग्वे (पांचवें), क्रोएशिया (सातवें) और अर्जेन्टीना (नौवें) को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा