IND vs BAN U19 World Cup Highlights: भारत ने बांग्लादेश के जबड़े से छीनी जीत, वैभव-अभिज्ञान के बाद गेंदबाजी में विहान ने ढाया कहर

By अभिनय आकाश | Jan 18, 2026

आईसीसी मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से हुआ। बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को डीएलएस पद्धति से 18 रनों से हरा दिया। बारिश के बाद भारतीय गेंदबाजों, विशेषकर विहान मल्होत्रा ​​ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने सनसनीखेज वापसी करते हुए 18 रनों से मैच जीत लिया। 29 ओवरों में 165 रनों के संशोधित लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश टाइगर्स कप्तान मोहम्मद अजीजुल हकीम तमीम की शानदार पारी की बदौलत अच्छी स्थिति में थे। उन्होंने 72 गेंदों पर 51 रन बनाए और जीत के करीब थे, लेकिन तभी विकेट एक के बाद एक गिरते चले गए, जिससे भारत ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

इसे भी पढ़ें: IPL विवाद के बाद अब U-19 World Cup में तल्खी, India-Bangladesh के कप्तानों ने नहीं मिलाया हाथ

बारिश के कारण 65 मिनट का व्यवधान होने के कारण मैच 49 ओवर प्रति टीम कर दिया गया। अल फहाद ने 9 . 2 ओवर में 38 रन देकर पांच विकेट लिये। उन्होंने अपनी रफ्तार में विविधता का प्रयोग करके भारतीय बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया। उन्होंने कुंडू को 47वें ओवर में आउट किया जबकि दीपेश देवेंद्रन को पवेलियन भेजकर पांच विकेट पूरे किये। कप्तान अजीजुल हकीम ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए 42 रन देकर दो विकेट चटकाये। उन्होंने कनिष्क चौहान (28) को आउट करके कुंडू और उनकी 45 गेंद में 54 रन की साझेदारी को तोड़ा।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh Cricket में हड़कंप: विवादित निदेशक नजमुल इस्लाम की छुट्टी, BPL में लौटे खिलाड़ी

चौहान ने 26 गेंद की अपनी पारी में चार चौके लगाये। बांग्लादेश ने पावरप्ले के भीतर ही तीन विकेट चटका लिये थे। अल फहाद दूसरे ओवर में हैट्रिक पर थे जिन्होंने पहले भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे (छह) को आउट किया जबकि दूसरी गेंद पर वेदांत त्रिवेदी (0) का विकेट लिया। तीसरे ओवर में दो गेंद में दो विकेट गिरने के बाद वैभव ने विकेट बचाते हुए संयमित पारी खेली। उन्होंने विहान मल्होत्रा के साथ 40 रन से अधिक की साझेदारी की। विहान ने 24 गेंद में सात रन बनाये और पावरप्ले के भीतर आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज रहे। उन्हें हकीम ने अपने पहले ओवर में आउट किया। वैभव और कुंडू ने इसके बाद 101 गेंद में 62 रन जोड़े। वैभव ने जब हाथ खोलने शुरू किये थे तब इकबाल हुसैन इमोन ने उन्हें पवेलियन भेज दिया।डीप मिडविकेट पर पूल शॉट खेलने के प्रयास में वह अल फहाद को कैच दे बैठे।बारिश के कारण मैच रोके जाने के समय भारत का स्कोर 39वें ओवर में छह विकेट पर 192 रन था। खेल बहाल होने पर भी बांग्लादेश के गेंदबाजों का ही दबदबा रहा।

प्रमुख खबरें

USCIRF Report: भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति बिगड़ने का आरोप, आयोग ने उठाए सवाल

USCIRF की रिपोर्ट में भारत में धार्मिक स्वतंत्रता पर चिंता, पाबंदियों का दिया हवाला

Pilibhit में Tiger Attack से 60 वर्षीय किसान की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम की

Rajasthan Police ने Nagaur में पकड़े 6 अवैध हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार