भारत की कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए दी जा रही मदद में तेजी की अपील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2021

नयी दिल्ली। विश्व के कई देशों और प्रमुख कंपनियों ने कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत को दी जानी वाली आपातकालीन सहायता संबंधी वस्तुओं के उत्पादन एवं आपूर्ति को गति प्रदान की है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने प्रशासन को महामारी के इस संकट काल में भारत को हरस्भव सहायता मुहैया कराने को कहा है। साथ ही आश्वासन दिया है कि अमेरिका भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में मतगणना के दौरान निर्वाचन आयोग के कर्मचारी की तबियत बिगड़ी

उधर, प्रमुख अमेरिकी कंपनी वालमार्ट ने भारत को 20 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र एवं 20 क्रायोजेनिक कंटेनर दान करने की घोषणा की है। साथ ही कंपनी ने महामारी से निपटने में सहायता के तौर पर गैर-सरकारी संगठनों को 20 लाख डॉलर की राशि प्रदान करने की बात भी कही है। इस बीच, रूस ने कोविड-19 की रोकथाम के मद्देनजर भारत के साथ सहयोग को विस्तार देने का आह्वान किया है। रूसी कोविड-19 टीके स्पूतनिक-वी की 1,50,000 खुराक की पहली खेप भारत पहुंचने के बीच शनिवार को रूस ने कहा कि महामारी की रोकथाम के वास्ते वह भारत के साथ द्विपक्षीय एवं पारस्परिक सहयोग को विस्तार देने को उत्सुक है। भारत में रूस के राजदूत निकोले कुदाशेव ने कहा कि वैश्विक टीकों में स्पूतनिक टीके की प्रभाव क्षमता उच्च है और यह टीका वायरस के नए स्वरूप के खिलाफ भी प्रभावी होगा।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार