IND vs ZIM T20 Series के लिए 23 जून को होगा भारतीय स्क्वॉड का ऐलान! 6 जुलाई से सीरीज का आगाज

By Kusum | Jun 22, 2024

जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के लिए भारत की टी20 टीम का चयन रविवार को अजीत अगरकर की अगुवाई वाली पुरुष सीनियर चयन समिति द्वारा किया जाएगा। इसी दिन टीम की आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है, क्योंकि बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे जाने वाले कुछ खिलाड़ियों के पासपोर्ट पहले ही जमा कर लिए हैं। 

खलील अहमद पहले से ही 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लिए रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम इंडिया के साथ हैं। जिम्बाब्वे जाने वाली फ्लाइट में उन्हें सीट मिलने की पूरी संभावना है। उनके साथ फ्लाइट में शामिल होने वाले सबसे मजबूत दावेदार यश दयाल भी हैं, जिन्होंने आईपीएल के 2024 के दौरान बेहतरीन गेंदबाजी की। मुकेश कुमार को लेकर भी चर्चा चल रही है और चयनकर्ता टीम के संतुलन के आधार पर अंतिम फैसला लेंगे। 

आवेश खान का नाम भी पक्का है औऱ ये तेज गेंदबाज भी वर्ल्ड कप में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम इंडिया में शामिल था। लेकिन फ्लोरिडा में अमेरिका के खिलाफ मैच के बाद उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा। आवेश की तरह शुभमन गिल को भी रिलीज कर दिया गया था। संभावना जताई जा रही है कि गिल को भी जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम में जगह मिलेगी। 

भारत और जिम्बाब्वे कार्यक्रम

6 जुलाई- भारत vs जिम्बाब्वे पहला टी20 मैच हरारे में

7 जुलाई- भारत vs जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच हरारे में

10 जुलाई- भारत vs जिम्बाब्वे तीसरे टी20 मैच हरारे में। 

13 जुलाई- भारत vs जिम्बाब्वे चौथा टी20 मैच हरारे में

14 जुलाई- भारत vs जिम्बाब्वे पांचवां टी20 मैच हरारे में

प्रमुख खबरें

Gujarat Schools Entry Rules: बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगी रोक, लिखित अनुमति अनिवार्य

Poland PM Donald Tusk पहुंचे नई दिल्ली, PM Modi संग करेंगे रणनीतिक वार्ता

शहरी विकास भविष्य की जरूरतों के अनुरूप हो, Vishnu Deo Sai ने दिए निर्देश

Baba Siddique Murder Case: Anmol Bishnoi की कस्टडी पर Mumbai Court ने मांगी रिपोर्ट