एशियन फुटबॉल कप के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान, सुनिल छेत्री को कप्तानी की जिम्मेदारी

By Kusum | Jan 03, 2024

जनवरी में होने वाले AFC एशियन कप के लिए भारतीय फुटबॉल टीम ने 26 खिलाड़ियों का स्क्वॉड जारी कर दिया है। सुनिल छेत्री को टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं स्टार गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू और डिफेंडर संदेश झिंगन भी टीम का हिस्सा होंगे। 

एशियन कप में भारत ग्रुप बी में है। भारत का पहला मैच 13 जनवरी को अल रेयान के अहमद बिन अली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। टूर्नामेंट कतर में 12 जनवरी से 10 फरवरी तक खेला जाएगा। 

भारतीय फुटबॉल टीम पांचवीं बार एशियन कप में हिस्सा लेगी। इससे पहले टीम 1964,1984, 2011 और 2019 में टूर्नामेंट खेल चुकी है। 1964 में टीम ने बेस्ट प्रदर्शन किया था और फाइनल खेला था। वहीं, बाकि तीन एडिशन में भारत ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया था। 

इस बार एशियन कप में भारत के ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, उज्बेकि्तान और सीरिया होगा। भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 जनवरी, दूसरा मुकाबला उज्बेकिस्तान के खिलाफ 18 जनवरी और सीरिया के खिलाफ तीसरा मुकाबला 23 जनवरी को होगा। 

प्रमुख खबरें

गोली लगी फिर भी झंडा नहीं छोड़ा...वो महिलाएं जिन्होंने तिरंगे के लिए सब दांव पर लगा दिया

Traditional Dessert: मालू के पत्तों में लिपटी Singodi के आगे हर मिठाई है फेल, ये है Authentic Recipe

Shani Transit 2026: 20 अगस्त को शनि का नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों के लिए Business और Investment में बड़े मुनाफे के योग

जिन्हें लगता था भारत राष्ट्र के रूप में टिक नहीं पाएगा, बिखर जाएगा, सबको करारा जवाब हैं भारत के ये 80 साल!