भारत-श्रीलंका की नौसेनाओं ने हिंद महासागर में साझा समुद्री चुनौतियों पर चर्चा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2022

कोलंबो। भारत-श्रीलंका की नौसेनाओं ने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के उपायों और हिंद महासागर में उन साझा समुद्री चुनौतियों से निपटने पर चर्चा की जिनका दोनों देशों की नौसेनाओं और तटरक्षक बलों के कर्मी सामना कर रहे हैं। श्रीलंका और भारत के बीच 32वीं अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) बैठक यहां शुक्रवार को हुई। यह बैठक श्रीलंका के उत्तर में स्थित कांकेसंथुराई तट से दूर निगरानी पोत एसएलएनएस सयूरा पर हुई। 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup | श्रीलंका को हराकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, गत चैम्पियन आस्ट्रेलिया बाहर

श्रीलंका की नौसेना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। दोनों देशों के बीच वार्ता का आयोजन मुख्य रूप से हिंद महासागर में साझा समुद्री चुनौतियों पर चर्चा के लिए किया गया था। आईएमबीएल बैठक का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाना और नौसेनाओं और तटरक्षक कर्मियों को लेकर उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा करना है ताकि समुद्री चुनौतियों से निपटा जा सके। यहां स्थित भारतीय उच्चायोग ने चर्चा को लाभप्रद बताया।

प्रमुख खबरें

Swati Maliwal Case : बिभव कुमार राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष नहीं हुए पेश

Pankaj Udhas Birthday Special | जब पंकज उधास के इस गाने से स्टूडियों में सभी हो गया थे इमोशनल, राज कपूर की भी आंखों में थे आंसू

Jammu Kashmir: 9 साल की कड़ी मेहनत से कारीगरों ने किया कमाल, तैयार हुआ एशिया का सबसे बड़ा कालीन

Aishwarya Rai Bachchan Cannes2024: फाल्गुनी शेन पीकॉक गाउन में ऐश्वर्या राय ने बिखेरे जलवे, काले रंग की पोशाक में खूबसूरत दिखी