भारत की श्रीनिवेता, ईशा, रुचिता ने महिलाओं की मीटर एयर पिस्टल में जीता स्वर्ण पदक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2022

काहिरा, भारत की श्री निवेता, ईशा सिंह और रुचिता विनेरकर ने आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाजी में यहां महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने साल के पहले विश्व कप में स्वर्ण पदक के मुकाबले में 16 अंक बनाये और देश को दूसरा स्वर्ण और कुल तीसरा पदक दिलाया। भारत दो स्वर्ण और एक रजत पदक लेकर शीर्ष पर बना हुआ है। जर्मनी की एंड्रिया कैथरीना हेकनर, सैंड्रा रेइट्ज और कैरिना विमर ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में केवल छह अंक बनाये और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। ये तीनों भारतीय निशानेबाज क्वालीफिकेशन के दूसरे चरण में 574 अंक लेकर शीर्ष पर रहे थे।

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी