किसी मदद के लिए हमसे नहीं किया कोई संपर्क, हमास समर्थक भारतीय स्टूडेंट रंजनी श्रीनिवासन के सेल्फ डिपोर्टेशन पर आया भारत का बयान

By अभिनय आकाश | Mar 21, 2025

भारत-कनाडा संबंधों पर विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत-कनाडा संबंधों में गिरावट का कारण देश में चरमपंथी और अलगाववादी तत्वों को दी गई छूट है। हमारी उम्मीद है कि हम आपसी विश्वास और संवेदनशीलता के आधार पर अपने संबंधों को फिर से बना सकेंगे। रंजनी श्रीनिवासन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हमें इस बात की जानकारी नहीं है कि उन्होंने किसी मदद के लिए हमारे वाणिज्य दूतावास या हमारे दूतावास से संपर्क किया है। हमें उनके अमेरिका से चले जाने के बारे में केवल मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से पता चला है, और मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से ही हमें पता चला है कि वे कनाडा चली गई हैं।

इसे भी पढ़ें: बिम्स्टेक समिट में मोहम्मद यूनुस से PM मोदी मिलेंगे या नहीं? जानें MEA ने इस पर क्या अपडेट दिया

भारतीय नागरिक और कोलंबिया विश्वविद्यालय में फुलब्राइट स्कॉलर रंजनी श्रीनिवासन ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा फिलिस्तीन समर्थक छात्र प्रदर्शनकारियों पर कथित कार्रवाई के मद्देनजर अमेरिका से अचानक प्रस्थान करने के बाद एक बयान में कहा कि उन्हें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए निशाना बनाया जा रहा है। मेरा वीज़ा रद्द होने और छात्र का दर्जा खोने से मेरा जीवन और भविष्य उलट गया है - किसी गलत काम की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए क्योंकि मैंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अपने अधिकार का प्रयोग किया था।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है