#BoycottHyundai । हुंडई मामले पर सख्त भारत, कोरिया के विदेश मंत्री ने एस जयशंकर से की बात, कोरियाई राजदूत भी तलब

By अंकित सिंह | Feb 08, 2022

कश्मीर को लेकर हुंडई पाकिस्तान की ओर से किए गए ट्वीट के बाद कोरियाई कार कंपनी भारतीयों के निशाने पर आ गई है। ट्विटर पर लगातार #BoycottHyundai ट्रेंड करने लगा। इसके साथ ही लोग भारत सरकार से सवाल पूछने लगे। पाकिस्तान हुंडई की ट्वीट पर अब सरकार ने भी सख्त रूख अपनाया है। इन सबके बीच विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने बताया कि आज कोरिया गणराज्य के विदेश मंत्री चुंग यूई-योंग का फोन आया। द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मुद्दों के साथ-साथ हुंडई मामले पर भी चर्चा की। दूसरी ओर भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया कि हुंडई की पाकिस्तान इकाई की तरफ से तथाकथित कश्मीर एकता दिवस पर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करने को लेकर दक्षिण कोरिया के राजदूत को तलब किया गया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण कोरिया के राजदूत को हुंडई की पाकिस्तान इकाई की तरफ से साझा की गई अस्वीकार्य सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कड़ी नाखुशी से अवगत कराया गया। इन मुद्दों से उचित तरह से निपटने के लिए हम हुंडई द्वारा पर्याप्त कार्रवाई करने की अपेक्षा करते हैं। मंत्रालय ने कहा कि इस बात पर प्रकाश डाला गया कि यह मामला भारत की क्षेत्रीय अखंडता से संबंधित है जिस पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि कोरिया गणराज्य के विदेश मंत्री ने हुंडई मामले में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी खेद जताया। दूसरी ओर यह मामला संसद में भी उठा। 

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक