भारत ने इराक के इरबिल में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2019

नयी दिल्ली। भारत ने इराक के शहर इरबिल में हुए आतंकवादी हमले की बृहस्पतिवार को निंदा करते हुए विश्व समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई का आह्वान किया। बुधवार को हुए हमले में तुर्की के राजनयिक की मौत हो गई है। 

एक बंदूकधारी ने इरबिल में तुर्की के एक व्यक्ति के रेस्त्रां के भीतर गोलीबारी की थी, जिसमें तुर्की के राजनयिक की मौत हो गई। वह अंकारा के वाणिज्य दूतावास में तैनात थे। मीडिया द्वारा आतंकी हमले के बारे में सवाल पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारत इरबिल में हुए आतंकवादी हमले की निंदा और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से आतंकवाद के सभी रूपों का विरोध करता है और विश्व समुदाय से सीमा-पार आतंकवाद समेत हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई का आह्वान करता है।

प्रमुख खबरें

Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू

Horoscope 12 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

अभिषेक बनर्जी के अदालतों पर बयान से Calcutta High Court नाराज, सुरक्षा याचिका पर फैसला सुरक्षित