Pakistan सीमा पर बाहुबलि लेकर अचानक पहुंचा भारत, एक्शन से मचा हड़कंप

By अभिनय आकाश | Jun 03, 2026

भारत ने पाकिस्तान बॉर्डर पर एक ऐसा धमाका किया है जिसने आपको बता दें कि इस्लामाबाद को पूरी तरह से हिला कर रख दिया है। बॉर्डर के ठीक पास भारत ने वो तहलका मचा दिया है जिसके बारे में पाकिस्तान ने कभी अपने सपने में भी नहीं सोचा होगा। 25 करोड़ पाकिस्तानी इस वक्त खौफ में है और इसकी वजह सिर्फ एक नया ड्रोन नहीं है। यह सिर्फ भारत की एक ताकत नहीं है। असल वजह है भारतीय इस ड्रोन की क्षमता, उसकी मारक, ताकत और युद्ध के मैदान में दुश्मन को खोज कर खत्म करने की उसकी काबिलियत। दुनिया ने हाल के वर्षों में बता दें कि यह देखा है कि कैसे ईरान ने अपने यूएवी ड्रोन की ताकत के दम पर बड़े-बड़े देशों की चिंता बढ़ा दी। यह ड्रोन सैकड़ों किलोमीटर दूर तक जाकर निगरानी करते हैं। लक्ष्य की पहचान करते हैं। टारगेट सेट करते हैं और सही समय आने पर हमला भी कर देते हैं। बता दें कि भारत ने भी उसी दिशा में एक बहुत बड़ा कदम बढ़ा दिया है। 

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय बैंक ने अफवाहों पर लगाया ब्रेक: RBI ने $12 Billion Gold बेचने की खबर को नकारा

आधुनिक युद्ध में यही सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है। क्योंकि दुश्मन की गतिविधियों पर जितनी देर नजर रखी जा सके लक्ष्य की पहचान उतनी ही सटीक होती है। सटीक जानकारी का मतलब यह होता है कि सटीक कारवाही, सटीक हमला, सटीक टारगेट। दिव्यास एमके1 को ईओआईआर यानी कि इलेक्ट्रॉनिकल ऑप्टिकल और इंफ्रारेड सेंसर सिस्टम से लेस किया जा सकता है। सरल शब्दों में कहें तो दिन हो या रात यह लक्ष्य की पहचान करने और उसकी निगरानी करने में सक्षम है। यानी दुश्मन के लिए छिपना पहले से बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाएगा। लेकिन इसकी एक और खासियत अभी बाकी है। खासियत यह है कि भारतीय सेना के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है और यह खासियत यह है कि इसका मोबाइल लांचर सिस्टम है।

प्रमुख खबरें

चक्रवात Arnab का खतरा: Andhra Pradesh ने 20 जिलों के लिए 27 करोड़ रुपये किए मंजूर

उत्तर प्रदेश में 2030-31 तक 500 नए Global Capability Center खोलने की तैयारी

100 करोड़ के कथित घोटाले में DMK नेता महेश पोय्यामोझी की अग्रिम जमानत मद्रास हाईकोर्ट से खारिज

सुलतानपुर की विशेष अदालत ने Rahul Gandhi को मानहानि मामले में बरी किया