26/11 मामले में पाकिस्तान हाई कमीशन को भारत का समन, कहा- दोषियों को जल्द दें सजा

By अभिनय आकाश | Nov 26, 2021

26/11 के मुंबई हमलों की 13वीं बरसी पर भारत ने नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया   भारत की तरफ से 26/11 के केस में सुनवाई तेज करने के लिए कहा गया है। पाकिस्तान हाईकमीशन को मुंबई हमले के दोषियों को जल्द सजा देने मांग करते हुए भारत की तरफ से कहा गया कि  पाकिस्तानी अदालतों में लंबे समय से लंबित आतंकवाद मामले में शीघ्र सुनवाई की मांग की। विदेश मंत्रालय (MEA) ने पाकिस्तान से भारत के खिलाफ आतंकवाद के लिए अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों को अनुमति नहीं देने की अपनी प्रतिबद्धता का पालन करने के लिए भी कहा।

इसे भी पढ़ें: वन विलेज-वन फ्रेंड को लेकर नेपाल में सक्रिय हुआ चीन, पाकिस्तान भी कर रहा है मदद

26/11 की त्रासदी का जिक्र करते हुए भारत की ओर से कहा गया कि पाकिस्तान ने घटना के 13 साल बाद भी अपराधियों को न्याय दिलाने में बहुत कम ईमानदारी दिखाई है। विदेश मंत्रालय के बयान में पाकिस्तान के एक पूर्व प्रधान मंत्री (यूसुफ रजा गिलानी) के रिकॉर्ड में होने की ओर इशारा करते हुए कहा गया कि साजिश पाकिस्तान में रची गई थी और हमलावर भी पाकिस्तानी नागरिक थे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह केवल आतंकवादियों के शिकार हुए निर्दोष पीड़ितों के परिवारों के प्रति पाकिस्तान की जवाबदेही का मामला नहीं है, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय दायित्व भी है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश Rajya Sabha चुनाव में सपा उतारेगी तीसरा प्रत्याशी, मंगलवार को होगा नामांकन

Allahabad HC ने UP के 4 वरिष्ठ IAS अधिकारियों पर तय किए अवमानना आरोप

यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच Delhi Police ACP Vivek Bhagat नहीं संभालेंगे ADCP का कार्यभार

Nizamabad में चाय दुकानदार ने पुलिस थाने में लगाई आग, Bheemgal में प्रदर्शन