अनुबंध के तहत विभिन्न देशों को कोरोना वायरस टीकों की आपूर्ति कर रहा भारत: विदेश मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2021

नयी दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि भारत सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, मोरक्को, बांग्लादेश तथा म्यांमा को अनुबंध के तहत कोरोना वायरस टीकों की आपूर्ति कर रहा है। मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतअब तकभूटान, मालदीव, नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमा और सेशेल्स को सहायता के तौर पर टीकों की खेप भेज चुका है। 

इसे भी पढ़ें: अरुणाचल में चीन ने बनाया गांव? MEA ने कहा- स्थिति पर हमारी नजर

श्रीवास्तव से पूछा गया कि क्या भारत पाकिस्तान को भी टीके भेजने जा रहा है तो उन्होंने कहा उन्हें सरकारी स्तर पर या वाणिज्यिक आधार पर टीकों की आपूर्ति के लिये पाकिस्तान की ओर भेजे गए किसी अनुरोध के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को वाणिज्यिक आधार पर ब्राजील और मोरक्को को टीकों की खेप भेजी गई हैं। इससे पहले बुधवार को भारत ने सहायता के तौर पर कोविशील्ड टीके की डेढ़ लाख खुराकें भूटान और एक लाख खुराकें मालदीव भेजी थीं। भारत ने बृहस्पतिवार को सहायता के तौर पर कोवशील्ड टीके की 20 लाख खुराकें बांग्लादेश को जबकि 10 लाख खुराकें नेपाल को भेजीं थीं। इसी प्रकार शुक्रवार को भारत ने 15 लाख खुराकें म्यांमा और 50 हजार खुराकें सेशेल्स को भेजीं। 

प्रमुख खबरें

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली