भारत ने फलस्तीन के राष्ट्रपति अब्बास के संरा महासभा के सत्र को संबोधित करने का समर्थन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2025

भारत ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के उस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, जो फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आगामी उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित करने की अनुमति देता है।

इससे पहले, अमेरिका ने फलस्तीनी अधिकारियों को वीजा देने से इनकार कर दिया था, जिससे वे सत्र में व्यक्तिगत रूप से हिस्सा नहीं ले पाएंगे। संयुक्त राष्ट्र की 193 सदस्यीय महासभा ने अपने 80वें सत्र में ‘फलस्तीन राष्ट्र की भागीदारी’ शीर्षक से एक प्रस्ताव पारित किया, जिसके पक्ष में 145 देशों ने मतदान किया, जबकि पांच ने विरोध में वोट दिया और छह देशों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

अमेरिका और इजराइल ने इस प्रस्ताव का विरोध किया, जबकि भारत इसका समर्थन करने वाले देशों में शामिल था। प्रस्ताव में अमेरिका के फलस्तीनी प्रतिनिधियों को वीजा देने से इनकार करने और उनके वीजा रद्द करने के निर्णय पर खेद व्यक्त किया गया, जिससे उन्हें संयुक्त राष्ट्र की बैठकों में भाग लेने से प्रभावी रूप से रोक दिया गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की आम बहस 23 सितंबर को शुरू होगी, जिसमें फलस्तीनी राष्ट्राध्यक्ष 25 सितंबर को विश्व नेताओं को संबोधित करेंगे।

प्रमुख खबरें

शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन के खिलाफ़ FIR दर्ज, एक्ट्रेस से सभी आरोपों को बताया बेबुनियाद! जानें क्या है पूरा मामला

New Year 2026 Vacation Plan: नए साल की छुट्टियों में घूमने के लिए बनाएं प्लान, यहां देखें बेस्ट डेस्टिनेशन

140 करोड़ लोगों की दोस्ती का संदेश लाया हूं...इथियोपिया की संसद में PM मोदी का संबोधन

अलाउद्दीन खिलजी से हमजा तक... धुरंधर रणवीर सिंह का बॉलीवुड में गिरगिट जैसा सफर