'भारत को चीन से वापस लेनी चाहिए अपनी जमीन', लोकसभा में गरजे राहुल गांधी, ट्रंप के टैरिफ का मुद्दा भी उठाया

By अंकित सिंह | Apr 03, 2025

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए पारस्परिक शुल्कों को लेकर केंद्र पर निशाना साधा और यह भी आरोप लगाया कि चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर चीन को पत्र लिखा है, लेकिन यह जानकारी हमारी सरकार की ओर से नहीं बल्कि बीजिंग के दूत के माध्यम से सामने आई है।

इसे भी पढ़ें: फुल फॉर्म में दिखे अमित शाह, रात के दो बजे मणिपुर में राष्ट्रपति शासन पर मंजूरी का प्रस्ताव पेश, 40 मिनट की चर्चा के बाद मंजूरी

गांधी ने कहा कि भारतीय निर्यात पर पारस्परिक शुल्क लगाने का डोनाल्ड ट्रंप का कदम "हमारी अर्थव्यवस्था को तबाह करने वाला है"। बुधवार को गांधी ने वक्फ संशोधन विधेयक की आलोचना करते हुए इसे मुसलमानों को हाशिए पर धकेलने और उनके निजी कानूनों और संपत्ति के अधिकारों को कमजोर करने का एक साधन बताया। एक्स पर एक पोस्ट में, कांग्रेस नेता ने कहा, "आरएसएस, भाजपा और उनके सहयोगियों द्वारा संविधान पर यह हमला आज मुसलमानों पर लक्षित है, लेकिन भविष्य में अन्य समुदायों को निशाना बनाने के लिए एक मिसाल कायम करता है।" उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस पार्टी इस कानून का कड़ा विरोध करती है क्योंकि यह भारत के मूल विचार पर हमला करता है और अनुच्छेद 25, धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन करता है।"

प्रमुख खबरें

Harmanpreet Singh बोले- Hockey World Cup से डिफेंस सुधारने की सीख मिली

Team India के खिलाड़ियों का Bengaluru में Fitness Test, नए सत्र की तैयारी शुरू

Argentina ने Women World Cup जीतकर रचा इतिहास, शूटआउट में नीदरलैंड को हराया

Digital Arrest जैसे अपराध पर न्यायपालिका ने दिखाई सक्रियता, बोले CJI Surya Kant