भारत ने 150 से अधिक प्राचीन वस्तुएं लौटाने के लिए अमेरिका का आभार जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2021

न्यूयॉर्क। भारत सरकार ने 150 से अधिक प्राचीन कलाकृतियां लौटने में ‘उत्कृष्ट समर्थन’ के लिए न्यूयॉर्क जिला अटॉर्नी कार्यालय को धन्यवाद दिया है और बेशकीमती प्राचीन कलाकृतियों की वापसी के माध्यम से भारत-अमेरिका के लोगों के बीच संबंधों और सांस्कृतिक समझ को बढ़ाने के लिए इसकी भूमिका की सराहना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिका ने भारत को 157 कलाकृतियां और प्राचीन वस्तुएं सौंपी, जिन्हें मोदी भारत वापस लाए।

इसे भी पढ़ें: भाजपा को झटका दे सकती हैं लॉकेट चटर्जी, लंबे समय से चल रहीं नाराज, TMC नेता कुणाल घोष बोले- प्रचार नहीं करने के लिए धन्यवाद

भारत के महावाणिज्य दूतावास की ओर से रविवार को ट्वीट किया गया, ‘‘भारत सरकार की ओर से न्यूयॉर्क के जिला अटॉर्नी कार्यालय और उनके दल को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने भारत को प्राचीन वस्तुएं लौटने में शानदार समर्थन दिया।’’ इन 157 प्राचीन वस्तुओं में 12वीं सदी की नटराज की कांस्य मूर्ती भी शामिल है।

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat पर खूबसूरत लुक के लिए ट्राई करें ये 4 Kada Payal Designs

Rahul Gandhi पर CM Yogi का तीखा हमला, हामिद अंसारी के बयान पर भी उठाए सवाल

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक के मसौदे का कर्मचारी यूनियन ने किया विरोध

Asian Games TT: भारतीय महिला टीम ने Singapore को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से दी मात