भारत ने महिला जूनियर एशिया कप के पहले मैच में उज्बेकिस्तान को 22-0 से रौंदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2023

काकामीगाहारा (जापान)। अन्नू की दोहरी हैट्रिक की मदद से भारत ने शनिवार को यहां उज्बेकिस्तान को 22-0 से करारी शिकस्त देकर महिला जूनियर एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में अपने अभियान का शानदार आगाज किया। भारत की तरफ से अन्नू (13वें, 29वें, 30वें, 38वें, 43वें, 51वें मिनट) ने बेहतरीन खेल दिखाया। उनके अलावा वैष्णवी विठ्ठल फाल्के (तीसरे, 56वें); मुमताज खान (छठे, 44वें, 47वें, 60वें); सुनेलिता टोप्पो (17वीं, 17वीं); अन्य निशाने पर मंजू चोरसिया (26वें), दीपिका सोरेंग (18वें, 25वें), दीपिका (32वें, 44वें, 46वें, 57वें) और नीलम (47वें) ने भी गोल दागे।

इसे भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ लंदन में FA Cup Final 20232023 में शिरकत करेंगी

भारत ने शुरू से ही आक्रामक तेवर अपनाए। वैष्णवी ने तीसरे मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को बढ़त दिला दी थी। इसके तीन मिनट बाद मुमताज ने मैदानी गोल किया। अन्नू के गोल से भारत ने पहले क्वार्टर में 3-0 से बढ़त बनाई। भारत ने दूसरे क्वार्टर में एक के बाद एक सात गोल किए जिससे वहां मध्यांतर तक 10-0 से आगे था। छोर बदलने के बाद भी भारत ने उज्बेकिस्तान पर किसी तरह का रहम नहीं दिखाया। भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में पांच और चौथे क्वार्टर में सात गोल किए। भारत अपना अगला मैच पांच जून को मलेशिया से खेलेगा।

प्रमुख खबरें

Vaccine Certificate से हटी PM Narendra Modi की फोटो, Covishield विवाद के बाद लिया फैसला या और कुछ है कारण, जानें...

Sandeshkhali case: सीबीआई जांच की प्रगति से कलकत्ता HC संतुष्ट, NHRC को भी बनाया पक्षकार

Delhi Bomb Threat Case : दहशत फैलाना, सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ना था ईमेल भेजने का मकसद

Mental Health: PCOS महिलाओं की मेंटल हेल्थ पर डाल सकता है बुरा असर, समय रहते पहचानें इसके लक्षण