भारत 2025 के महिला एकदिवसीय क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी करेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2022

नयी दिल्ली| भारत 2025 में महिलाओं के 50 ओवर के विश्व कप की मेजबानी करेगा, क्योंकि बीसीसीआई ने मंगलवार को बर्मिंघम में संपन्न आईसीसी के वार्षिक सम्मेलन के दौरान इस मेगा टूर्नामेंट के लिए बोली जीत ली है। देश एक दशक से अधिक समय बाद फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के इस महत्वाकांक्षी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।

आज तीन अन्य आईसीसी महिला टूर्नामेंट के मेजबानों की भी घोषणा की गई। 2024 का टी-ट्वेंटी विश्व कप बांग्लादेश में होगा। 2026 का टी-ट्वेंटी विश्व कप इंग्लैंड में आयोजित किया जाएगा। 2027 के टी-ट्वेंटी विश्वकप की मेजबानी श्रीलंका करेगा।

आईसीसी विज्ञप्ति के अनुसार, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, हम आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की मेजबानी करने के इच्छुक थे और हमें खुशी है कि हमें इसकी मेजबानी मिल गई है।

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती