पहली बार डब्ल्यूबीसी इंडिया चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2021

नयी दिल्ली। विश्व मुक्केबाजी परिषद (डब्ल्यूबीसी) ने एक मई को जालंधर में चांदनी मेहरा और सुमन कुमारी के बीच इंडियन चैम्पियनशिप मुकाबले का समर्थन किया है, जिसे देश में पेशेवर मुक्केबाजी में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक लाइटवेट 140 पाउंड (लगभग 63.5 किग्रा) भार वर्ग का ‘एलजेड प्रमोशन इंडिया अनलीश्ड-फाइट नाइट’ के नाम से होने वाला मुकाबला देश की पहली पेशेवर यूएसए मुक्केबाजी प्रतियोगिता होगी। चांदनी और सुमन क्रमश:लाइटवेट और फेदरवेट वर्ग में देश के शीर्ष पेशेवर मुक्केबाज है और अब दोनों इस ऐतिहासिक मुकाबले में एक-दूसरे को चुनौती देंगी। इन दोनों मुक्केबाजों की कोशिश पुरूष एवं महिला वर्ग में देश का पहला डब्ल्यूबीसी इंडिया चैम्पियन बनने की होगी।

इसे भी पढ़ें: अन्नपूर्णा को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी प्रियंका मंगेश मोहिते

डब्ल्यूबीसी उन चार प्रमुख संगठनों में से एक है जो विश्व स्तर पर पेशेवर मुक्केबाजी मुकाबलों का अनुमोदन करता है। एलजेड प्रमोशन एवं और इंडिया अनलीश्ड प्रमोटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पार्म गोराया ने कहा, ‘‘ इससे भारत में पेशेवर मुक्केबाजी में बड़ा बदलाव आयेगा। मेरा मानना है कि पुरुष और महिला वर्ग की पेशेवर मुक्केबाजी में समान रूप से बड़ी संभावनाएं हैं। मेरी कोशिश भारत की पहली विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप (पुरुष और महिला) को बढ़ावा देने की है।

प्रमुख खबरें

Bihar में Chhath Puja को लेकर विशेष अभियान, Patna Metro और स्टेशनों पर बजेंगे लोकगीत

SEBI ने Sagar Defence और Encube Ethicals समेत चार कंपनियों के IPO को दी हरी झंडी

Rekha Gupta के खिलाफ FIR दर्ज कराने की याचिका Delhi Court ने की खारिज

Agasthyamalai में बेदखली और पुनर्वास की निगरानी के लिए Supreme Court ने बनाई विशेष समिति