सैफ चैम्पियनशिप की तैयारियों में जुटी भारतीय पुरूष फुटबॉल टीम, 13 अक्टूबर तक माले में खेले जाएंगे मैच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2021

काठमांडू। भारतीय पुरूष फुटबॉल टीम अगले महीने मालदीव में होने वाली सैफ चैम्पियनशिप की तैयारियां गुरूवार को यहां नेपाल के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच से शुरू करेगी। पांच टीमों की सैफ चैम्पियनशिप तीन अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक माले में खेली जायेगी। भारत के अलावा इसमें बांग्लादेश , श्रीलंका, मेजबान मालदीव और नेपाल भाग लेंगे। भारत के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ हमें खुशी है कि हम वापिस साथ हैं। इन दोनों अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैचों से सैफ चैम्पियनशिप की तैयारी में मदद मिलेगी।’’ दूसरा मैच पांच सितंबर को खेला जायेगा।

प्रमुख खबरें

राजस्थान Panchayat Election में दोपहर एक बजे तक 46.15 प्रतिशत वोटिंग दर्ज

Mayawati का दावा: UP में केवल BSP सरकार ही दे सकती है गरीबों और वंचितों को न्याय

गोकुल डेयरी पर कब्जे के प्रयास का आरोप, Satej Patil ने 9 नवंबर को विरोध मार्च की घोषणा की

Dhanteras पर Yam Deepam समेत 13 दीपक जलाने की परंपरा और इन्हें रखने के सही स्थान