परिवहन क्षेत्र में दुनिया को राह दिखाएगा भारत: पीयूष गोयल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2019

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत परिवहन क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करेगा। इसी के साथ परिवहन क्षेत्र में बिजली से चलने वाले वाहनों (इलेक्ट्रिक वाहन) और ऊर्जा भंडारण उपकरण महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। गोयल ने शुक्रवार को लोकसभा में 2019-20 के लिए अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि इस तरह की हरित प्रौद्योगिकियों के उपयोग से देश को ऊर्जा जरूरतों के मामले में आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: सरकारी वाणिज्य पोर्टल पर 2 साल में 17,500 Cr. रुपए का हुआ लेनदेन

गोयल ने कहा कि भारत ई-वाहनों और ऊर्जा भंडारण उपकरणों के माध्यम से परिवहन क्रांति में दुनिया का नेतृत्व करेगा। इससे देश की आयात पर निर्भरता को कम करने में मदद मिलेगी और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि जब हमें विदेशों से ईंधन और गैस का आयात नहीं करना पड़ेगा तो निश्चित रूप से नवीकरणीय ऊर्जा की आपूर्ति में तेजी आएगी।

इसे भी पढ़ें: बिजली से वंचित ढाई करोड़ परिवारों को मार्च तक मिलेगा कनेक्शन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब लोग इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करना शुरू करेंगे तो मुझे भरोसा कि विदेशी मुद्रा बचेगी और देश आत्मनिर्भर बनेगा। नीति आयोग के अनुमान के मुताबिक, 2030 तक देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री का कुल बिक्री में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी होने की उम्मीद है। इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री 2030 में 2.53 करोड़ इकाई के स्तर छू जाएगी। हालांकि, डीजल एवं पेट्रोल इंजन से चलने वाले वाहनों की बिक्री 5.91 करोड़ इकाई रहने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत