IMF ने की भारत की तारीफ, कहा- महामारी के दौरान तेजी से उठाए कदम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2021

वाशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने कोविड-19 महामारी के बीच भारत द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की है। आईएमएफ ने कहा कि महामारी की स्थिति के बीच भारत ने ‘तेजी और मजबूत’ कदम उठाए और साथ ही उसने अपने श्रम सुधारों तथा निजीकरण की प्रक्रिया को जारी रखा। सदस्यों के बीच विचार-विमर्श के आधार पर जारी आईएमएफ की रिपोर्ट में हालांकि आगाह किया गया है कि महामारी से जुड़ी अनिश्चितताओं की वजह से आर्थिक परिदृश्य अभी अनिश्चित है। आईएमएफ की रिपोर्ट ‘आर्टिकल-चार’ में कहा गया है कि निवेश पर कोविड-19 का नकारात्मत प्रभाव जारी रहने से आर्थिक पुनरुद्धार में विलंब हो सकता है। भारत सरकार के महामारी से निपटने के तरीके पर बहुपक्षीय एजेंसी ने कहा, ‘‘यह त्वरित और संतोषजनक’ था। ‘‘सरकार ने वित्तीय समर्थन दिया। समाज के संवेदनशील तबकों को वित्तीय समर्थन दिया गया। मौद्रिक नीति को उदार किया गया, तरलता के प्रावधान किए गए और नियामकीय नीतियों को नरम किया गया।’’

प्रमुख खबरें

PoJK में मानवाधिकार हनन पर UK में आक्रोश, London की सड़कों पर उतरे कश्मीरी प्रदर्शनकारी

Afghanistan में Pakistan की बमबारी पर Zabihullah Mujahid की चेतावनी, देंगे करारा जवाब

Asian Games 2026: भारत को अब तक 6 Medals, 22 सितंबर को इनपर रहेगी नजर

Delhi Riots मामले में Umar Khalid और Sharjeel Imam की जमानत पर सुनवाई टली, 30 सितंबर को अगली तारीख