भारत का बांग्लादेश दौरा 2025 टल गया, बीसीसीआई ने लगाई मुहर

By Kusum | Jul 05, 2025

भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा टल गया है। बीसीसीआई ने शनिवार को इसकी पुष्टि कर दी है। पिछले कई दिनों से अगस्त 2025 में होने वाले बांग्लादेश दौरे को लेकर स्थगित करने की संभावना जताई जा रही थी, जिस पर अब मुहर लग गई है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश में चल रहे भू राजनीतिक तनावे ने भी दौरे को स्थगित करने में अहम भूमिका निभाई। भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज होनी थी। बीसीसीआई और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अब सीमित ओवरों की सीरीज को सितंबर 2026 में आयोजित करने का निर्णय लिया है। 

कुछ दिनों पहले बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने दौरे को लेकर अनिश्चितता जाहिर की थी। वहीं अप्रैल में बीसीबी ने भारत के बांग्लादेश दौरे के शेड्यूल की घोषणा की थी। 17,20 और 23 अगस्त को वनडे मैच होने था और फिर 26, 29 और 31 अगस्त को टी20 मैच खेले जाने थे। ये मुकाबले मीरपुर और चटगांव में होने थे। दौरा स्थगित होने के साथ ही रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस को निराशा हाथ लगी है।   

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश