इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, झूलन की ODI में वापसी, किरण नवगीरे को T20 टीम में मिला मौका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2022

नयी दिल्ली। अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी की है जबकि महिला टी20 चैलेंज में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाली किरण नवगीरे को पहली बार सबसे छोटे प्रारूप की टीम में शामिल किया गया है। भारतीय टीम सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए दो सप्ताह के इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। इस दौरान वह तीन टी20 मैच और इतने ही वनडे मैच खेलेगी। टी20 मैच होव (10 सितंबर), डर्बी (13 सितंबर) और ब्रिस्टल (15 सितंबर) में होंगे, जबकि वनडे होव (18 सितंबर), कैनेट्रबरी (21 सितंबर) और लॉर्ड्स (24 सितंबर) में खेले जाएंगे। तीन महीने के अंदर 40 साल की होने वाली झूलन गोस्वामी ने अपना आखिरी वनडे मैच इस साल मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड में विश्व कप में खेला था।

चयनकर्ताओं ने किरण नवगीरे को महिला टी20 चैलेंज में उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम दिया है। महाराष्ट्र की रहने वाली किरण घरेलू क्रिकेट में नगालैंड की तरफ से खेलती हैं। उन्होंने महिला टी20 चैलेंज में वेलोसिटी की तरफ से ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ 34 गेंदों पर 69 रन बनाए थे जिसमें पांच गगनदायी छक्के शामिल थे। वह शैफाली वर्मा और ऋचा के साथ मिलकर भारतीय टीम में पावर हिटिंग के नए आयाम जोड़ सकती हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज शिखा पांडे और स्पिनर पूनम यादव को फिर से नजरअंदाज किया गया।

इसे भी पढ़ें: जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार जीत के बाद कप्तान राहुल की नजरें दूसरे वनडे में बल्लेबाजी के अभ्यास पर 

टीमें इस प्रकार हैं:

टी20 टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, जेमिमा रोड्रिग्स, स्नेह राणा, रेणुका ठाकुर, मेघना सिंह, राधा यादव, सबिनेनी मेघना, तानिया सपना भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, दयालन हेमलता, सिमरन दिल बहादुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), के.पी. नवगीर।

वनडे टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, सब्बीनेनी मेघना, दीप्ति शर्मा, तानिया सपना भाटिया (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, रेणुका ठाकुर, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़, हरलीन देओल, दयालन हेमलता, सिमरन दिल बहादुर, झूलन गोस्वामी, जेमिमा रोड्रिग्स।

प्रमुख खबरें

Delhi में मणिपुरी संगीतकार की मौत का कारण AIIMS Postmortem Report में हुआ स्पष्ट

Vinesh Phogat को Delhi High Court से झटका, चयन ट्रायल में शामिल होने की अर्जी खारिज

Bihar Flood: 14 जिलों में नदियां उफान पर, 44 लाख लोग घिरे

Gonda में सोशल मीडिया विवाद पर बर्तन व्यापारी की हत्या, Police ने 2 आरोपियों को पकड़ा