पहले क्रिकेट और अब फुटबॉल में पिटा पाकिस्तान, भारत ने टी-सेलिब्रेशन की निकाली हवा

By Kusum | Sep 22, 2025

पहले भारत ने पाकिस्तान को क्रिकेट के मैदान पर पस्त किया और अब फुटबॉल में भी भारत की अंडर-17 टीम ने पाकिस्तान को नहीं बख्शा। सोमवार, 22 सितंबर को कोलंबो में खेले गए सैफ अंडर-17 चैंपियनशिप मुकाबले में भारत की टीम ने पाकिस्तान अंडर-17 टीम को हरा दिया। दल्लुलमुआन गांगटे, गुनलेइबा वांगकेइराक्पम और रहान अहमद के गोलों की बदलौत भारत को बेहतरीन जीत मिली। जिसके बाद ग्रुप बी में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की। इस मुकाबले में भी पाक खिलाड़ियों ने भारतीय खिलाड़ियों ने उकसाने की कोशिश की। 

वहीं कई लोगों ने इस सेलिब्रेशन को उकसाने वाला बताया लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने इस मुकाबले को जीतकर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जवाब दिया। 

दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने पूरी ताकत झोंक दी। 63वें मिनट में वांगकेइराक्पम ने बेहतरीन गोल दागकर भारत को फिर बढ़त दिला दी। हालांकि, सात मिनट बाद पाकिस्तान ने हमजा यासिर के गोल से फिर बराबरी की। लेकिन 73वें मिनट में अहमद के निर्णायक गोल ने भारत को जीत दिला दी। 

प्रमुख खबरें

Trump की Stone Age वाली धमकी पर भड़का Iran, पूछा- Washington का एजेंडा क्या है?

Priyanka Gandhi का बड़ा हमला, बोलीं- PM Modi की B-Team हैं Kerala CM विजयन

IPL 2026: MS Dhoni जल्द करेंगे मैदान पर वापसी! CSK ने जारी किया नया वीडियो

बिना डर वोट दें, TMC को उखाड़कर बंगाल की खाड़ी में फेंक दें, ममता के गढ़ भवानीपुर में गरजे अमित शाह