India U19 ने Australia को 6 विकेट से रौंदा, लक्ष्य रायचंदानी के शतक से 3-0 से सीरीज जीती

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 23, 2026

कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के नाबाद 110 रन की शानदार पारी की बदौलत भारत अंडर-19 ने बुधवार को तीसरे और अंतिम युवा एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। भारत ने इससे पहले पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को सात रन और दूसरे मुकाबले में छह विकेट से हराया था। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम यहां 27 से 30 सितंबर और पांच से आठ अक्टूबर तक होने वाले दो चार दिवसीय युवा टेस्ट में आमने-सामने होंगी।

मेजबान टीम ने आठ से अधिक ओवर शेष रहते छह विकेट से जीत दर्ज की। रायचंदानी ने इस लक्ष्य का पीछा करने में अहम भूमिका निभाई। सत्रह वर्षीय रायचंदानी ने 106 गेंद पर नाबाद 110 रन बनाए जिसमें नौ चौके और तीन छक्के शामिल थे।

हालांकि आर्यवीर सहवाग एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। सहवाग ने 31 गेंद पर पांच चौकों की मदद से 34 रन बनाए और रायचंदानी के साथ पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़कर भारत को लक्ष्य की ओर मजबूती से बढ़ाया। वह आठवें ओवर में आउट हुए।

पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले वीके विनीत भी केवल 10 रन बना सके। इसके बाद कुशाग्र ओझा ने एक और उपयोगी पारी खेलते हुए 53 गेंद पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए। अन्वय द्रविड़ को तीसरे मैच में एकादश में जगह नहीं मिली।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से सलामी बल्लेबाज जेड हॉलिक ने 87 रन की पारी खेली। उन्होंने 87 गेंद का सामना करते हुए 12 चौके लगाए। नील पटेल ने 71 गेंद पर 51 रन बनाए।

हालांकि ऑस्ट्रेलिया के कई बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में तब्दील नहीं कर सके।

प्रमुख खबरें

दिल्ली के क्रिकेटर Vansh Bedi ने Match Fixing आरोपों को नकारा, CSK विवाद पर दी सफाई

TMC ने संसदीय समिति से पश्चिम बंगाल में CAPF की भूमिका पर चर्चा की मांग की

Election Commission में मतभेद कोई नई बात नहीं, पहले भी सामने आ चुके हैं विवाद

India और Japan के बीच रोमांचक Cricket मैच के बाद Sachin Tendulkar ने की जापानी टीम की तारीफ