India UAE Trade: स्थानीय मुद्रा में कारोबार और CBDC पहलों को समयबद्ध तरीके से लागू करने पर सहमति

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 28, 2026

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने सोमवार को स्थानीय मुद्रा में द्विपक्षीय व्यापार के निपटान, भुगतान तथा संदेश प्रणालियों के एकीकरण और केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्राओं (सीबीडीसी) से जुड़ी पहल को समयबद्ध तरीके से लागू करने के लिए ठोस कदम उठाने पर सहमति जताई। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बयान में कहा कि ये मुद्दे बेहद महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इनमें द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को अधिक कुशल, सुलभ और लचीला बनाने की अपार क्षमता है। इन मामलों पर यहां आयोजित भारत-यूएई निवेश उच्चस्तरीय संयुक्त कार्यबल (एचएलजेटीएफआई) की 14वीं बैठक के दौरान विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में बताया गया कि इन उपायों में द्विपक्षीय व्यापार तथा निवेश को अधिक सुदृढ़ बनाने की क्षमता है। दोनों पक्ष इनके समयबद्ध क्रियान्वयन में सहयोग के लिए कदम उठाने पर सहमत हुए।’’ दोनों देशों के बीच ऊर्जा, उद्योग, लॉजिस्टिक, बुनियादी ढांचा, प्रौद्योगिकी एवं कृत्रिम मेधा (एआई), अंतरिक्ष, खाद्य सुरक्षा, कृषि नवाचार और स्टार्टअप परिवेश जैसे क्षेत्रों में आपसी निवेश बढ़ाने की संभावनाएं तलाशी गईं।

प्रमुख खबरें

29 September History: 2016 में भारतीय सेना ने की थी सर्जिकल स्ट्राइक, जानें आज की प्रमुख घटनाएं

Crude Oil की बढ़ती कीमतों से सोने-चांदी के भाव लुढ़के, Domestic Market में ETF टूटे

Bihar MLC Election: JD(U) नेता Anant Singh का ऐलान, Jan Suraaj प्रत्याशी अनुज का करेंगे समर्थन

वैश्विक बिकवाली से दिल्ली में Gold Price 2,600 रुपये गिरा, चांदी भी 5,000 रुपये फिसली