भारत, यूएई ने विकसित देशों से 100 अरब अमेरिकी डॉलर की जलवायु वित्त प्रतिबद्धता पूरी करने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान ने शनिवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन के असर को कम करने और अनुकूलन के लिए विकसित देशों को 100 अरब अमेरिकी डॉलर प्रदान करने की प्रतिबद्धता को पूरा करने की तत्काल आवश्यकता है। दोनों नेताओं के बीच बातचीत के बाद जलवायु परिवर्तन पर जारी एक संयुक्त बयान में भारत और यूएई ने पेरिस समझौते के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सामूहिक कार्रवाई के महत्व को रेखांकित किया। मोदी ने 2023 में सीओपी-28 का मेजबान देश चुने जाने पर यूएई को बधाई दी और जलवायु सम्मेलन की आगामी अध्यक्षता के लिए अपना पूरा समर्थन दिया। प्रधानमंत्री ने सीओपी-28 में शामिल होने के निमंत्रण के लिए शेख मोहम्मद को धन्यवाद दिया।

‘ग्लोबल स्टॉकटेक’ का आशय सम्मेलनों के उद्देश्यों और पेरिस समझौते के लक्ष्यों को प्राप्त करने के संबंध में वैश्विक सामूहिक कार्रवाई का जायजा लेने की कवायद से है। उन्होंने सीओपी-28 में ‘ग्लोबल स्टॉकटेक’ के लिए एक संतुलित दृष्टिकोण को लागू करने के महत्व पर जोर दिया और राष्ट्रों से अपनी राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को मजबूत करने के लिए ‘ग्लोबल स्टॉकटेक’ के परिणामों का उपयोग करने का आह्वान किया। इसमें विकासशील देशों के लिए अधिक वित्त और सहयोग जुटाना भी शामिल है। उन्होंने संधि और पेरिस समझौते के प्रावधानों के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए विकासशील देशों का समर्थन करने में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर