भारत-यूएई के बीच बढ़ेगा सहयोग, सीतारमण ने 111 लाख करोड़ रुपये की एनआईपी में यूएई से निवेश का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2020

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत की महत्वकांक्षीय 111 लाख करोड़ रुपये की राष्ट्रीय अवसंरचना पाइपलाइन परियोजनाओं में निवेश का आग्रह किया।सीतारमण ने यूएई के वित्तीय मामलों के राज्य मंत्री ओबेद अल तायेर के साथ आनलाइन हुई द्वीपक्षीय बैठक में यह आग्रह किया। देश में राष्ट्रीय अवसंरचना पाइपलाइन (एनआईपी) के तहत विभिन्न क्षेत्रों की 7,000 परियोजनाओं की पहचान की गई है जिनमें 2020 से 2025 के दौरान 111 लाख करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है। वित्त मंत्रालय ने एक के बाद एक कई ट्वीट जारी कर इस बैठक के बारे में जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा, ‘‘वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वीडियो कन्फ्रेंस के जरिये यूएई के वित्त राज्य मंत्री ओबेद अल तायेर के साथ द्विपक्षीय बैठक की।इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और यूएई के बीच लंबे समय से चले आ रहे रिश्तों को लेकर सम्मान व्यक्त किया। दोनों ने इस संबंध को द्विपक्षीय फायदे के साथ और आगे ले जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।’’ 

प्रमुख खबरें

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में