भारत, ब्रिटेन की बिजली क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा की ओर स्थानांतरण के लिए कार्रवाई योजना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2021

नयी दिल्ली। भारत और ब्रिटेन ने बिजली क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा की ओर स्थानांतरण के लिए पुख्ता कार्रवाई योजना पर काम करने की सहमति जताई है। तीसरी भारत-ब्रिटेन वृद्धि के लिए ऊर्जा भागादारी मंत्रिस्तरीय वार्ता में बिजली क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा की ओर बदलाव के मुद्दे पर चर्चा हुई। बिजली मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने बिजली क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा की ओर बदलाव के लिए कार्रवाई योजनाओं को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।’’

इसे भी पढ़ें: लखनऊ से मुंबई आ रही पुष्पक एक्सप्रेस में युवती से सामूहिक बलात्कार, चार पक़ड़े गए

साथ ही दोनों के बीच नवीकरणीय ऊर्जा, सौर, पवन, स्टोरेज, इलेक्ट्रिक वाहनों तथा वैकल्पिक ईंधन को लेकर भी बातचीत हुई। ब्रिटिश पक्ष ने द्विपक्षीय सहयोग के तहत मौजूदा तथा पूर्व में किए गए कार्यों को रेखांकित किया। इस मौके पर मई, 2021 में भारत-ब्रिटेन वर्चुअल शिखर बैठक में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों द्वारा भारत-ब्रिटेन के भविष्य के संबंधों पर पेश ‘रूपरेखा-2030’ पर भी विचार-विमर्श हुआ और इस रूपरेखा के अनुरूप भविष्य के सहयोग के क्षेत्रों पर भी चर्चा हुई।

प्रमुख खबरें

Traffic Challan अपील पर 50% रकम जमा करने की शर्त का विरोध, Delhi Courts में ठप रहा काम

Srisailam Ghat Road पर तूफान गाड़ी और Bullet में जोरदार भिड़ंत, 1 की मौत, 15 घायल

Justice Yashwant Varma केस में FIR और CBI जांच की मांग खारिज, Delhi High Court ने बताया Witch Hunt

Jamui में छात्रा से अभद्रता मामले में SIT ने 3 आरोपी दबोचे, POCSO Act में केस दर्ज