वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे की चमकेगी किस्मत, इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में मिलेगी जगह! सामने आया शेड्यूल

By Kusum | Apr 29, 2025

भारत में इन दिनों आईपीएल 2025 की धूम मची हुई है और टूर्नामेंट में एक के बाद एक धमाकेदार मुकाबले खेले जा रहे हैं। आईपीएल के समापन के बाद भारत को इंग्लैंड के दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए रवाना होना है। इसी दौरान भारत की अंडर-19 टीम भी इंग्लैंड का दौरा करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत की अंडर-10 टीम के इस दौरे के दौरान वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे भी स्क्वॉड का हिस्सा होंगे। 

इंग्लैंड का ये आगामी दौरा भारत की अंडर-19 टीम के लिए अहम तैयारी का काम करेगा। क्योंकि वे अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए कमर कस रहे हैं, जो अगले साल जनवरी में जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित होने वाला है। पिछली बार भारत की अंडर-19 टीम पिछले साल दिसंबर में यूएई में आयोजित एशिया कप के दौरान खेली थी, जहां उन्होंने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन आखिर में उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। 

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप