भारतीय अंडर-20 पुरुष फुटबॉल टीम अगले महीने सिंगापुर के खिलाफ खेलेगी दो मैत्री मैच

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 24, 2026

भारत की अंडर20 फुटबॉल टीम 2027 में होने वाले एएफसी अंडर20 एशियाई कप क्वालीफायर की तैयारियों के तहत तीन और छह अगस्त को सिंगापुर के खिलाफ दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगी। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शुक्रवार को विज्ञप्ति में कहा कि दोनों मैच यहां ‘सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस’ में खेले जाएंगे जिनमें दर्शकों को आने की अनुमति नहीं होगी। भारत और सिंगापुर इससे पहले आधिकारिक अंडर20 पुरुष प्रतियोगिताओं में दो बार एक दूसरे का सामना कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: Hansi Flick के भरोसे ने बदली किस्मत, Borussia Dortmund छोड़ Barcelona में शामिल हुए Karim Adeyemi

इसमें भारत ने पहला मैच 7-2 से जीता था, जबकि सिंगापुर ने दूसरा मैच 1-0 से अपने नाम किया था। एएफसी अंडर20 एशियाई कप क्वालीफायर 2027 में भारतीय टीम ताशकंद में सीरिया (31 अगस्त), उज्बेकिस्तान (तीन सितंबर) और बांग्लादेश (छह सितंबर) का सामना करेगी।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मृत व्यक्ति के नाम Learning Licence बनने पर केंद्र और यूपी से मांगा जवाब

पीलीभीत में Punjab and Sindh Bank के वरिष्ठ अधिकारी 8.52 करोड़ की धोखाधड़ी में गिरफ्तार

Telangana Assembly के पहले दिन भारी हंगामा, HC ने BRS विधायकों को रोकने पर पुलिस को लगाई फटकार

West Asia में तनाव के बीच व्यापार और कनेक्टिविटी बढ़ा रहा भारत, S Jaishankar ने दी जानकारी