घरेलू मांग पूरी करने के लिए यूरिया का आयात 83 प्रतिशत बढ़कर 103.50 लाख टन हुआ: सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026

नयी दिल्ली, 28 जुलाई सरकार ने मंगलवार को कहा कि बढ़ती घरेलू मांग को पूरा करने के लिए यूरिया आयात पिछले वित्तवर्ष में 83 प्रतिशत बढ़कर 103.50 लाख टन हो गया। रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने पिछले पांच वित्त वर्षों के दौरान प्रमुख उर्वरकों के उत्पादन और आयात के आंकड़े पेश किए।

डीएपी का आयात वित्तवर्ष 2020-21 में 54.62 लाख टन, वित्तवर्ष 2021-22 में 65.83 लाख टन और वित्तवर्ष 2022-23 में 55.67 लाख टन रहा। वित्तवर्ष 2025-26 में यूरिया उत्पादन पिछले वर्ष के 306.67 लाख टन से घटकर 293.26 लाख टन रह गया। हालाँकि, डीएपी उत्पादन पिछले वित्तवर्ष 2024-25 के 37.72 लाख टन से बढ़कर 39.14 लाख टन हो गया।

वित्तवर्ष 2025-26 के दौरान भारत का कुल उर्वरक उत्पादन 517.49 लाख टन रहा।

प्रमुख खबरें

Hyderabad Liberation Day पर मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति C P Radhakrishnan, केंद्र करेगा आयोजन

Ovarian Cyst के लक्षण और कारण, ज्यादातर मामलों में बिना Surgery संभव है इलाज

Love Horoscope For 15 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 15 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Bigg Boss 20 में घमासान: किचन के काम और खाने को लेकर भिड़ीं Amrapali Dubey और Mahhi Vij, रोते हुए बाहर निकलीं माही