भारत ने किया आग्रह, यूरोपीय यूनियन रोके पाकिस्तान को हथियारों की सप्लाई

By अभिनय आकाश | Jan 10, 2022

पाकिस्तान एक आतंकवाद समर्थक देश है और इसलिए यूपोपीय यूनियन की तरफ से उसे हथियारों की सप्लाई बंद होनी चाहिए। आतंकवाद और कट्टवाद को समर्थन करने वाले मुल्क पाकिस्तान के लिए ऐसी मांग भारत ने की है। भारत ने फ्रांस से ये आग्रह किया है कि वो यूरोपीय यूनियन से पाकिस्तान को हथियारों की सप्लाई बंद करने के लिए कहे। इसका कारण है पाकिस्तान का आतंकवाद को समर्थन देना। इसके साथ ही एक संभावना की पाकिस्तान को एक संवेदनशील तकनीक यानी जो हथियार सिस्टम यूरोपीय यूनियन पाकिस्तान को दे रहा है उसकी तकनीक वो चीन को बेच देगा। साथ ही पाकिस्तान का खराब मानवाधिकार रिकॉर्ड भी इसकी इजाजत नहीं देता है। 

इसे भी पढ़ें: आयशा मलिक बनीं पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश

अतीत में फ्रांस ने भारत को आश्वासन दिया था कि वह संवेदनशील हथियार प्रणालियों को पाकिस्तान को हस्तांतरित नहीं करेगा और चीन के साथ सीमा टकराव के बीच नई दिल्ली के साथ खड़ा था। इकोऩॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार यह अनुरोध पिछले महीने रक्षा मंत्री स्तर की वार्ता के दौरान किया गया था, जब राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में अपने फ्रांसीसी समकक्ष फ्लोरेंस पार्ली से मुलाकात की थी। अतिथि फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल को एक गैर-कागजी भी सौंपा गया, जिसने पाकिस्तान में राज्य और गैर-राज्य अभिनेताओं के कामकाज पर गहरी चिंता व्यक्त की।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी