India-US ties उतने मजबूत नहीं, जितने होने चाहिए : अमेरिकी सांसद थानेदार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2023

वाशिंगटन। भारतीय-अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने कहाकि भारत और अमेरिका के बीच संबंध उतने मजबूत नहीं रहे जितना उन्हें होने की जरूरत है। उन्होंने संकल्प लिया कि वह आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए काम करेंगे जिससे दोनों देशों को लाभ होगा और लोगों के बीच सहयोग बढ़ाने में मदद मिलेगी। थानेदार (67) मिशिगन के 13वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसमें मुख्य रूप से डेट्रायट और उसके उपनगर शामिल हैं। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य के रूप में शपथ ली थी। वह वर्तमान कांग्रेस (संसद) में शामिल होने वाले पांचवें भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं।

इससे पहले डॉ. अमी बेरा, राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना और प्रमिला जयपाल भी सांसद बन चुके हैं। थानेदार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “मुझे लगता है कि ऐतिहासिक रूप से यह (भारत-अमेरिका संबंध) उतना मजबूत संबंध नहीं रहा है जितना होना चाहिए। हम दो सबसे बड़े लोकतंत्र हैं। भारत के पास विशाल आर्थिक शक्ति है। भारत के पास अब जी20 की अध्यक्षता है।” सदन में थानेदार का पहला महीना काफी ऐतिहासिक रहा है क्योंकि उन्होंने अध्यक्ष चुनने के लिए 15 बार मतदान किया।

इसे भी पढ़ें: Trump ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार शुरू किया, कहा-अब ‘और कटिबद्ध हूं’

इस हफ्ते उन्हें सदन की दो प्रभावशालीसमितियों - स्मॉल बिजनेस और होमलैंड सिक्योरिटी का सदस्य बनाया गया। उन्होंने बताया, “भारत को अपनी आर्थिक शक्ति के लिए पहचाना गया है। अमेरिका को इससे फायदा होगा। मुझे लगता है, मजबूत पारस्परिक संबंधों, एक भरोसे के रिश्ता, परस्पर आर्थिक संबंध, ज्यादा व्यापार, परस्पर व्यापार से अमेरिका और भारत दोनों को लाभ होगा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Heart Attack: Heart Attack का Golden Hour है सबसे अहम, Experts की ये 3 Life Saving Tips बचा सकती हैं जान

योगी के विदेशी दौरों में सनातन धर्म और विकसित भारत का जलवा

Sunil Gavaskar की Team India को चेतावनी, England का यह X-Factor Wankhede में बन सकता है खतरा

T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल में आसान नहीं होगा अंग्रेजों से पार पाना, ICC टूर्नामेंट किसका पलड़ा है भारी? जानें यहां