विंटर ओलंपिक सेरेमनी का भारत समेत कई देशों ने किया बायकॉट, जानिए पूरा मामला ?

By अनुराग गुप्ता | Feb 04, 2022

भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद का असर बीजिंग विंटर ओलंपिक में दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि भारत ने पड़ोसी मुल्क चीन को करारा जवाब देते हुए ओलंपिक के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया। दरअसल, चीन ने विंटर ओलिंपिक के बहाने सियासत करने की कोशिश की। चीन ने बुधवार को खेलों की मशाल रिले निकाली। इसमें खिलाड़ियों के साथ एक मशाल धारक के रूप में की फाबाओ को पेश किया गया था। 

भारत ने किया बहिष्कार

भारतीय राजनयिकों ने बीजिंग विंटर ओलंपिक के भव्य उद्घाटन समारोह में हिस्सा नहीं लिया। एक पखवाड़े तक चलने वाले विंटर ओलंपिक की शुरुआत राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने की। हालांकि अमेरिका, यूरोपीय यूनियन और कई पश्चिमी देशों ने उद्घाटन समारोह के राजनयिक बहिष्कार का फैसला किया है। इस बीच कोरोना महामारी संक्रमण का खतरा भी बरकरार है। 

इसे भी पढ़ें: चीन है कि मानता नहीं, गलवान घाटी संघर्ष में शामिल PLA सैनिक को थमायी ओलंपिक की मशाल 

उद्धाटन समारोह से पहले जिनपिंग ने कहा था कि चीन सुरक्षित और शानदार शीतकालीन ओलंपिक खेलों के आयोजन के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेगा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के 139वें सत्र के उद्घाटन समारोह के दौरान जिनपिंग ने कहा कि चीन दुनिया के सामने सुरक्षित और शानदार खेलों के आयोजन के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेगा और ओलंपिक सिद्धांत सबसे तेज, उच्चतम, सबसे मजबूत-एक साथ पर काम करेगा।

भारत ने दिया था करारा जवा

भारत ने घोषणा की थी कि बीजिंग में भारतीय दूतावास के मामलों के प्रमुख 2022 विंटर ओलंपिक के उद्घाटन या समापन समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि चीन ने गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में शामिल सैन्य कमांडर को खेल प्रतियोगिता का मशाल धारक बनाकर सम्मानित किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बाग्ची ने चीन के इस कदम को खेदजनक करार दिया। बीजिंग में आधिकारिक रूप से स्पष्ट किया गया है कि भारतीय दूतावास से कोई भी समारोह में हिस्सा नहीं लेगा।

विंटर ओलंपिक में हिस्सा ले रहा भारत का 6 सदस्यीय दल हालांकि अन्य देशों के खिलाड़ियों के साथ उद्घाटन समारोह में शामिल हुआ। साल 2008 के यादगार उद्घाटन और समापन समारोहों के साथ दुनिया को चकाचौंध करने के 14 साल बाद फिर से बीजिंग ओलंपिक खेलों का आयोजन कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक से पहले चीन पर मंडराया कोरोना का कहर

ऐसे में भारत के स्की खिलाड़ी आरिफ खान हाथों में तिरंगा लिए दिखाई दिए। वही एकमात्र स्की खिलाड़ी ते जिन्होंने बीजिंग विंटर ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया है। आपको बता दें कि बीजिंग विंटर ओलंपिक में भारत, अमेरिका समेत 91 देशों के 2,871 खिलाड़ी 109 स्पर्धाओं में शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी