India-US Trade Deal पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, बोले- 99% काम पूरा, जल्द लगेगी मुहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2026

 वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत और अमेरिका ने प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के पहले चरण के अधिकांश प्रावधानों को अंतिम रूप दे दिया है और अब बातचीत कुछ छोटे मुद्दों तक ही केंद्रित है। गोयल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल इस समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने के लिए भारत में है। दोनों पक्षों के बीच दो से चार जून तक यह बातचीत होगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि इन मुद्दों के सुलझने के बाद दोनों देश बीटीए के पहले चरण को अंतिम रूप देकर जल्द ही उस पर हस्ताक्षर करेंगे। गोयल ने कहा कि पहला चरण संपन्न होने के बाद एक अधिक व्यापक व्यापार समझौते की दिशा में आगे की बातचीत शुरू की जाएगी। भारत और अमेरिका ने पिछले साल की शुरुआत में द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में प्रयास शुरू किए थे। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारतीय उत्पादों पर जवाबी सीमा शुल्क लगाए जाने के बाद इसकी प्रगति बाधित हुई।

प्रमुख खबरें

Delhi में PG accommodation के लिए बनेगी नयी सुरक्षा नीति, ढांचागत ऑडिट होगा अनिवार्य

Love & War का टीजर Ranbir Kapoor के बर्थडे पर नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बदला प्लान

Saharanpur Mosque Demolition | मस्जिद गिराने पर विरोध, UP Congress अध्यक्ष Ajay Rai Lucknow में हिरासत में

72 साल का रिकॉर्ड टूटा! पहली बार दिल्ली से बाहर होगा National Film Awards, जानें किन सितारों को मिलेगा पुरस्कार