भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस ने उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण की निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2022

संयुक्त राष्ट्र। अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के साथ भारत भी उन देशों में शामिल हो गया है, जिन्होंने उत्तर कोरिया द्वारा जापान के ऊपर से बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपित किए जाने की निंदा की है। भारत ने कहा कि इस तरह के प्रक्षेपण क्षेत्र और उससे परे भी शांति एवं सुरक्षा को प्रभावित करते हैं। उत्तर कोरिया ने मंगलवार को मध्यम दूरी की एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी, जो जापान के ऊपर से गुजरते हुए प्रशांत महासागर में जा गिरी। उत्तर कोरिया ने पांच साल में पहली बार ऐसा मिसाइल प्रक्षेपण किया है, जिसमें मिसाइल जापान के ऊपर से गुजरी हो।

इसे भी पढ़ें: सितंबर में भारत की सेवा क्षेत्र की गतिविधि छह महीने के निचले स्तर पर पहुंची: पीएमआई

बयान में कहा गया है, ‘‘अमेरिका, अल्बानिया, ब्राजील, फ्रांस, भारत, आयरलैंड, जापान, नॉर्वे, कोरिया गणराज्य, यूएई और ब्रिटेन डीपीआरके द्वारा चार अक्टूबर को किए गए लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल के प्रक्षेपण की कड़ी निंदा करते हैं।’’ बयान में कहा गया है कि ये देश उत्तर कोरिया द्वारा 25 सितंबर से किए गए सात अन्य बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपणों की भी निंदा करते हैं। इसमें कहा गया कि उत्तर कोरिया ने केवल इसी साल में अब तक 35 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण किया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर