भारत-अमेरिका क्षेत्रीय, वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए काम कर रहे हैं : Blinken

By Prabhasakshi News Desk | Oct 02, 2024

वाशिंगटन । विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनके अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन ने वाशिंगटन में मुलाकात की और क्षेत्रीय एवं वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने के बाद जयशंकर पहली बार अमेरिका की राजधानी की यात्रा पर हैं। उन्होंने मंगलवार को अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुख्यालय ‘फॉगी बॉटम’ में ब्लिंकन से मुलाकात की। ब्लिंकन ने बैठक के बाद कहा, ‘‘अमेरिका और भारत क्षेत्रीय एवं वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और मैंने जलवायु संकट पर हमारे निरंतर सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा एवं समृद्धि को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की।’’ 

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर के अनुसार, जयशंकर और ब्लिंकन ने ‘‘द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने, क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों पर निकट समन्वय करने तथा महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों पर सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में अमेरिका और भारत की स्थायी प्रतिबद्धता पर चर्चा की’’। मिलर ने कहा, ‘‘ब्लिंकन ने प्रधानमंत्री मोदी की अगस्त में कीव यात्रा का उल्लेख किया और यूक्रेन के लिए न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के महत्व को दोहराया। उन्होंने कहा कि वैश्विक जलवायु संकट से निपटने के लिए स्वच्छ ऊर्जा पहल पर सहयोग बढ़ाने की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi को Kerala लाने के प्रयास में हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी सरकार

NITES ने Wipro के खिलाफ श्रम मंत्रालय में की शिकायत, 200 से ज्यादा युवाओं की जॉइनिंग में देरी

Max Financial Services का मुनाफा 37% बढ़ा, Q1 में आय 14,977 करोड़ रुपये पर पहुंची

Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद