भारत स्वदेशी ड्रोन-रोधी समाधान की खोज के बहुत करीब : अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राज्यसभा को बताया कि भारत एक पूर्ण एवं स्वदेशी ड्रोन-रोधी समाधान की खोज के बहुत करीब है और यह काम छह महीने के भीतर हो जाएगा।

गृह मंत्री ने कहा कि अफीम की खेती पर नज़र रखने के लिए भी ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए ड्रोन, उपग्रह और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया है।’’

शाह ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 23,000 किलोग्राम ‘सिंथेटिक’ दवाओं को नष्ट किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘अफगानिस्तान से श्रीलंका तक नशीली दवाएं भेजी जाती हैं, वे (विपक्षी सदस्य) पूछते हैं कि गुजरात में ड्रग्स क्यों पकड़ी जा रही है... इसे अन्य राज्यों में भी पकड़ा जाना चाहिए। हमने वचन दिया है कि किसी भी तरह के मादक पदार्थ को भारत में आने या यहां से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’’

गृह मंत्री ने यह भी कहा कि मादक पदार्थ की तस्करी से अर्जित धन का उपयोग आतंकवादी घटनाओं के लिए किया जाता है और इस संबंध में किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शा जाएगा।

प्रमुख खबरें

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 171 विकेट लेकर बनीं शीर्ष गेंदबाज

निकाय चुनाव जीतने के लिए केवल परिसीमन पर निर्भर है भाजपा: टीकाराम जूली

आईसीसी ने श्रीलंका से वापस लिया 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अधिकार

नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ और भूस्खलन में फंसे महाराष्ट्र के 43 तीर्थयात्री सुरक्षित लौटे