पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में बेल्जियम से हारा भारत, अब कांस्य के लिए खेलेगा; PM मोदी ने किया ट्वीट

By निधि अविनाश | Aug 03, 2021

भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में बेल्जियम से 5-2 से हार गई है। अब भारतीय टीम कांस्य पदक के लिए खेलेगी।एलेक्जेंडर हेंड्रिक की हैट्रिक की बदौलत बेल्जियम ने पहले पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में भारत को 5-2 से हराया है। वे लगातार दूसरे ओलंपिक फाइनल में प्रवेश करेंगे, जबकि भारत कांस्य के लिए जर्मनी या ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा। भारत के लिए हरमनप्रीत और मनदीप ने गोल किए। बता दें कि पुरुषों की हॉकी टीम ने 49 साल के अंतराल के बाद खेलों में सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, जीत-हार जीवन का हिस्सा है। #Tokyo2020 पर हमारी पुरुष हॉकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और यही मायने रखता है। टीम को अगले मैच और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। भारत को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है"।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक