District पर बिक्री शुरू होते ही 1 घंटे में खत्म हुए सस्ते टिकट, 999 से 15 हजार तक है India vs Brazil मैच के पास की कीमत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 03, 2026

फुटबॉल के प्रति जुनून के लिए मशहूर कोलकाता के प्रशंसकों ने अगले महीने होने वाले बहुप्रतीक्षित भारत-ब्राजील मैत्री मैच के लिए बुधवार को ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू होते ही जबरदस्त उत्साह दिखाया। इस मुकाबले के कम कीमत वाले टिकट ऑनलाइन बिक्री शुरू होने के एक घंटे के भीतर ही बिक गए। भारत तीन अक्टूबर को पांच बार के विश्व चैंपियन ब्राजील से भिड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: 'क्या गृह मंत्री या PMO कोई कार्रवाई करेंगे?', कोलकाता में TMC दफ़्तर पर हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी का BJP पर बड़ा आरोप

हालांकि विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (वीवाईबीके) में होने वाले इस मुकाबले के लिए ‘डिस्ट्रिक्ट’ पर ऑनलाइन बिक्री शुरू होने के एक घंटे के भीतर ही कम कीमत वाले टिकट बिक गए। टिकटों की कीमत 999 रुपये, दो हजार रुपये, ढाई हजार रुपये, साढ़े तीन हजार रुपये, साढ़े चार हजार रुपये, छह हजार रुपये, सात हजार रुपये, नौ हजार रुपये और वीआईपी सीटों के लिए 15 हजार रुपये रखी गई है। वीवाईबीके की दर्शक क्षमता करीब 67,000 है और उम्मीद है कि इनमें से 70 प्रतिशत सीटों के टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

भारतीय टीम इस हाई प्रोफाइल मैत्री श्रृंखला में पनामा और दो बार के विश्व चैंपियन उरुग्वे से भी भिड़ेगी। भारत 26 सितंबर को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में पनामा की मेजबानी करेगा। इसके बाद टीम कोलकाता पहुंचेगी जहां तीन अक्टूबर को ब्राजील और फिर छह अक्टूबर को उरुग्वे का सामना करेगी।

इसे भी पढ़ें: कोलकाता के न्यू टाउन में इस्कॉन का चार दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव 2 सितंबर से

ब्राजील के खिलाफ मुकाबले के टिकट केवल ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं और काउंटर से टिकट नहीं मिलेंगे। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) इस बार भौतिक टिकट जारी नहीं करेगा। सभी पास डिजिटल प्रारूप में दिए जाएंगे जैसा फीफा विश्व कप के दौरान किया गया था।

इसे भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी के कोलकाता कार्यालय को अग्नि सुरक्षा खामियों पर मिला नोटिस

भारत के मुख्य कोच खालिद जमील ने फीफा मैत्री मुकाबलों के लिए 26 सदस्यीय टीम की घोषणा पहले ही कर दी है। राष्ट्रीय शिविर 14 सितंबर से बेंगलुरु में शुरू होगा। पनामा के खिलाफ मुकाबले के दो दिन बाद 28 सितंबर को टीम कोलकाता रवाना होगी।

तीनों प्रतिद्वंद्वी इस साल की शुरुआत में फीफा विश्व कप में हिस्सा ले चुके हैं।

प्रमुख खबरें

दोस्ती रखोगे तो...भारत-ईरान को साथ देख बौखला उठा अमेरिका, दे डाली धमकी

140 KM दूर से दुश्मन को निशाना बनाएगा भारत का Khagantak 243 Glide Bomb, परीक्षण सफल होते ही China, Pakistan की बढ़ी टेंशन

Prabhasakshi NewsRoom: Modi Pezeshkian Meeting से बुरी तरह भड़का अमेरिका, Marco Rubio ने दे डाली सख्त चेतावनी

Health Tips: Heart Disease और Dementia का खतरा कम कर सकती है Shingles Vaccine, रिसर्च का दावा