India vs Korea Aisan ChampionsTrophy: भारतीय हॉकी टीम ने कोरिया को दी मात, अब पाकिस्तान से होगी टक्कर

By Kusum | Sep 12, 2024

पेरिस ओलंपिक 2024 की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भारतीय हॉकी टीम का एशियन चैंपियन ट्रॉफी 2024 में शानदार प्रदर्शन जारी है। उसने मलेशिया के बाद अब कोरिया को भी बुरी तरह शिकस्त दी है। भारतीय टीम का ये सेमीफाइनल का पहला मैच था, अब इस राउंड के अगले मैच में शनिवार को पाकिस्तान से टक्कर होगी। 

डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम के लिए इस मैच में अराईजीत सिंह हुंडल और कप्तान हरमप्रीत सिंह हीरो साबित हुए। कोरिया के खिलाफ भारत के लिए अराईजीत सिंह हुंडल ने आठवें मिनट में जबकि कप्तान हरमनप्रती सिंह ने नौंवे और 43वें मिनट में दो गोल दागे। 

कोरिया की ओर से एकमात्र गोल जिहुन यांग ने 30वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया। पहले ही सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित कर चुकी भारतीय टीम अब शनिवार को अपने अंतिम लीग मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। 

प्रमुख खबरें

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य

Kotdwar में व्यापारी से अभद्रता और धमकी के आरोप में जिम संचालक दीपक गिरफ्तार

AI अदालती कामकाज में मदद कर सकती है पर जजों का विकल्प नहीं: CJI सूर्यकांत

जयपुर के SMS Hospital में डॉक्टरों ने रचा कीर्तिमान, 6 घंटे में किए 13 जॉइंट रिप्लेसमेंट