By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 21, 2026
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के अवसर पर खेली जा रही हॉकी श्रृंखला का दूसरा मैच 2-2 से ड्रॉ खेला। न्यूजीलैंड ने 25वें मिनट में डायलन थॉमस के गोल से बढ़त बनाई, जिसके बाद भारत ने 35वें मिनट में अंगद बीर सिंह के गोल से स्कोर बराबर किया। न्यूजीलैंड ने 56वें मिनट में सैम हिहा के गोल से फिर से बढ़त हासिल कर ली।
भारत ने एक बार फिर शानदार वापसी की। कप्तान संजय ने 57वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर मैच को 2-2 से ड्रॉ पर समाप्त किया। भारत ने 19 नवंबर को तीन मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 3-2 से जीता था।
वह अब रविवार को तीसरे और अंतिम मैच में जीत हासिल करके जीत के साथ दौरे का समापन करने की कोशिश करेगा। तीन मैचों की यह श्रृंखला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। इसकी शुरुआत 1926 में हुई थी, जब दिग्गज मेजर ध्यान चंद की अगुवाई वाली भारतीय सेना की हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था।