मेरठ में अधिवक्ता के घर चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा गया, चार गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 21, 2026

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक अधिवक्ता के घर का दरवाजा तोड़कर आठ लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान एवं चार अवैध तमंचे बरामद किए गए हैं। नौचंदी थाना प्रभारी अरुण भाटी ने शनिवार को बताया कि गढ़ रोड स्थित बैक कॉलोनी निवासी अधिवक्ता सुनील कुमार ने 16 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि 14-15 नवंबर की मध्यरात्रि उनके घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अलमारी में रखे आठ लाख रुपये और आभूषण चोरी कर लिए गए।

पुलिस ने 21 नवंबर को नौचंदी ग्राउंड में अशोक की लाट के पास से बलरामपुर निवासी सलीम उर्फ शाहिल शेख, गुजरात निवासी राजकुमार उर्फ रामकुमार उर्फ पांचाला, शाहजहांपुर निवासी सरफराज हुसैन और मेरठ निवासी दानिश को गिरफ्तार किया। उनके पास से डेढ़ लाख रुपये नकद, चांदी के आभूषण, टैबलेट, मोबाइल फोन, घड़ियां, स्पीकर, ईयरबड, चोरी में इस्तेमाल औजार, चार तमंचे और चार कारतूस बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Trump ने भारत की GDP पर दिया बड़ा बयान, चीन पर भी कर दिया ऐलान

KL Rahul के 136 रन, भारत ने New Zealand पर बनाई 118 रनों की बढ़त

भारत-जापान ने लिया इतिहास का सबसे बड़ा फैसला, जिंदा हुआ दानव!

Prabhasakshi NewsRoom: UP में BSP का हाथी बैठा नहीं है, धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है, BJP-SP की बढ़ेगी टेंशन!